चेंबर ऑफ कॉमर्स श्री बंशीधर नगर इकाई के चुनाव को लेकर तारीखों का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को मतदान एवं परिणाम की होगी घोषणा
चुनाव में 626 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
श्री बंशीधर नगर : फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची से संबद्ध श्री बंशीधर नगर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र अक्टूबर 26 से सितंबर 2028 के लिये चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। 7 अक्टूबर को मतदान एवं परिणाम की घोषणा की जायेगी।
Kanke, Ranchi | Sep 23, 2026