#मध्यप्रदेश में सोयाबीन की खरीदी इस वर्ष भावांतर योजना के तहत की जाएगी। सरकार ने भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत पंजीयन प्रक्रिया के समय ही किसान के आधार-लिंक बैंक खाते में 1 रुपया भेजा जाएगा, ताकि खाते की सक्रियता और आधार सीडिंग का सत्यापन तुरंत हो सके।
पंजीयन के दौरान बैंक खाते की यह टेस्टिंग यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में फसल खरीदी का भुगतान सीधे सही खाते में पहुंचे और किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा या गलत खाते में राशि जाने की समस्या न हो। किसानों को सलाह दी गई है कि वे पंजीकरण के समय अपने बैंक खाते और आधार लिंकिंग की स्थिति की पूर्व जांच कर लें।
#breakingnewswala #BhavantarYojana #मध्यप्रदेशNews #MPNews #SoybeanFarmers #MadhyaPradesh #FarmingNews #BNWTV