ग्वालियर में चेकिंग या थप्पड़?
पुरानी छावनी चौराहे का एक वीडियो सवाल खड़ा कर रहा है। बुधवार दोपहर एक छोटे लोडिंग वाहन चालक को ट्रैफिक चेकिंग के दौरान थप्पड़ मारने का आरोप सामने आया है। वीडियो में चालक बार-बार कहता दिख रहा है कि उसके पास सभी कागज़ पूरे हैं… लेकिन जवाब में मिला एक ज़ोरदार थप्पड़।
आरोप ये भी कि जिस पुलिसकर्मी ने मारपीट की, उसकी वर्दी पर नेम प्लेट तक नहीं थी।
स्थानीय लोग कहते हैं—यहां चेकिंग के नाम पर वसूली की शिकायतें पहले भी आती रही हैं।
अब बड़ा सवाल—
क्या ट्रैफिक सुधारने का यही तरीका है?
या फिर ये मामला भी ‘जांच के आदेश’ में दब जाएगा?
कानून का डर होना चाहिए… लेकिन कानून के रखवालों से डर क्यों?
📍ग्वालियर
🎥 वायरल वीडियो
🔗 Full story: https://theexposeexpress.com
#Gwalior #TrafficPolice #ViralVideo #ExposeExpress #MPNews PoliceAction GroundReport PublicVoice BreakingNews IndiaNews ViralInGwalior Accountability LawAndOrder