
विशेष लोक अदालत की तैयारियों सम्बंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न
---
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के उद्देश्य से बुधवार को जिला न्यायालय, खंडवा में समीक्षा बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में पक्षकारों से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक मामलों को विशेष लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से निराकृत कराने के निर्देश दिए।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने कहा कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का भार भी कम हो। बैठक में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, अरविंद सिंह टेकाम, श्री आशीष प्रताप सिंह, श्री वीरेंद्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे उपस्थित रहे। बैठक में तहसील सिविल न्यायालय हरसूद एवं पुनासा के न्यायिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa