Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image
image
image

प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने मूंदी में सांदीपनि विद्यालय व जनपद के नए भवन का लोकार्पण किया ---- प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को मूंदी में आयोजित कार्यक्रम में 37.50 करोड़ रुपए लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय मूंदी के नवनिर्मित भवन एवं 80 लाख रुपए लागत से बने जनपद पंचायत पुनासा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मूंदी के सांदीपनि विद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और नगर पंचायत मूंदी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिबाला राठौर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि मूंदी में 37.50 करोड़ रुपए लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय एक बड़ी उपलब्धि है। इस विद्यालय के बनने से मूंदी एवं आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा की सुविधा मूंदी में ही मिलने लगेगी। प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने इस अवसर पर कहा कि संदीपनी स्कूलों में आधुनिकतम ई-लाइब्रेरी भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं और कंप्यूटर लैब जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध है। अब गरीबी पढ़ाई में बाधक नहीं है। क्योंकि गरीब का बच्चा भी सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं पाकर अपना परीक्षा परिणाम सुधार सकता है और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकता है। उन्होंने धर्मस्व विभाग की ओर से संत बुखार दास बाबा मेले के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य नागरिकों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलाई। सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पहले सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी रहती थी, और शिक्षकों के पद रिक्त रहते थे, अब सरकार ने शिक्षकों के पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती की है जिससे अब स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों में उच्चस्तरीय शिक्षा व्यवस्था, खेल के मैदान और घर से स्कूल आने जाने के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हम बेहतर सुविधा देंगे तभी तो वे अच्छे परीक्षा परिणाम लाएंगे और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेंगे। सांसद श्री पाटिल ने कहा कि अब जरूरत है कि बच्चे मन लगाकर पढ़ें, और अपने मनपसंद कोर्स पूरे कर बड़े बड़े पदों पर चयनित हों। मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मूंदी में संदीपनि विद्यालय स्वीकृत कर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए विकास के अवसर खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों में प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छी पढ़ाई हो रही है और महानगर स्तर पर उपलब्ध होने वाली शिक्षा सुविधाएं इन स्कूलों में बच्चों को मिल रही हैं। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल देखे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Dharmendra Singh Lodhi mla Gyaneshwar Patil Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh #khandwa

MORE NEWS

मंत्री डॉ. शाह ने छेगांवमाखन में छात्रावास एवं फेफरी सरकार में स्कूल भवन का लोकार्पण किया
---
प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बुधवार को खालवा विकासखंड के ग्राम फेफरी सरकार में 1.47 करोड रुपए लागत से नवनिर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया । उन्होंने छेगांवमाखन ब्लॉक मुख्यालय पर 4.28 करोड रुपए लागत से नवनिर्मित जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास भवन का भी लोकार्पण किया। फेफरी सरकार में आयोजित कार्यक्रम में खंडवा की पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद थे, जबकि छैगांव माखन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक पंधाना श्रीमती छाया मोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
          मंत्री डॉ. शाह ने छेगांवमाखन में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय वर्ग के ग्रामीणजनों के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं की मदद से दूरस्थ क्षेत्र में स्थित जनजाति समाज के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं। जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रावास एवं आश्रम की सुविधा के साथ-साथ निशुल्क गणवेश, निशुल्क पुस्तके, छात्रवृत्ति व शिष्यवृत्ति, विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति जैसी अनेक सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है। 
        मंत्री डॉ. शाह ने ग्राम फैफरी सरकार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब कोई भी विद्यार्थी गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रह सकता, क्योंकि सरकार ने सभी को निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि जनजाति बहुल ग्रामों में विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत भरपूर राशि उपलब्ध कराई गई, जिससे इन ग्रामों में रहने वाले ग्रामीणों को काफी सुविधा उपलब्ध हुई है।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
#khandwa

मंत्री डॉ. शाह ने छेगांवमाखन में छात्रावास एवं फेफरी सरकार में स्कूल भवन का लोकार्पण किया --- प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बुधवार को खालवा विकासखंड के ग्राम फेफरी सरकार में 1.47 करोड रुपए लागत से नवनिर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया । उन्होंने छेगांवमाखन ब्लॉक मुख्यालय पर 4.28 करोड रुपए लागत से नवनिर्मित जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास भवन का भी लोकार्पण किया। फेफरी सरकार में आयोजित कार्यक्रम में खंडवा की पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद थे, जबकि छैगांव माखन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक पंधाना श्रीमती छाया मोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मंत्री डॉ. शाह ने छेगांवमाखन में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय वर्ग के ग्रामीणजनों के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं की मदद से दूरस्थ क्षेत्र में स्थित जनजाति समाज के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं। जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रावास एवं आश्रम की सुविधा के साथ-साथ निशुल्क गणवेश, निशुल्क पुस्तके, छात्रवृत्ति व शिष्यवृत्ति, विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति जैसी अनेक सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है। मंत्री डॉ. शाह ने ग्राम फैफरी सरकार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब कोई भी विद्यार्थी गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रह सकता, क्योंकि सरकार ने सभी को निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि जनजाति बहुल ग्रामों में विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत भरपूर राशि उपलब्ध कराई गई, जिससे इन ग्रामों में रहने वाले ग्रामीणों को काफी सुविधा उपलब्ध हुई है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

मंत्री डॉ. विजय शाह व प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ , 8.43 करोड़ रूपए के कुल 11 कार्य हुए शुरू
---
प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह एवं प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की उपस्थिति में नगर निगम खण्डवा द्वारा आयोजित प्रकरण में मुख्यमंत्री शहरीय अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत 8.43 करोड़ रूपए के कुल 11 कार्यों का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खण्डवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं अधिकारी मौजूद थे। 
             कार्यक्रम में 8.43 करोड़ रूपए के जिन 11 कार्यों का शुभारम्भ किया गया, उनमें रामेश्वर वार्ड में प्राचीन कुण्ड रामेश्वर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 2.60 करोड़ रूपए है। इसी तरह संत रैदास वार्ड में मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 2.55 करोड़ रूपए है। दादाजी वार्ड में दादाजी मन्दिर एवं गणेश गौशाला चौराहा के सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 77 लाख रूपए है। गुरूनानक वार्ड में माखनलाल चतुर्वेदी पुराना बस स्टैण्ड के सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 51 लाख रूपए, भैरोतालाब वार्ड में पदमकुण्ड के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 1.40 करोड़ रूपए, वार्ड नंबर 26 में सीसी रोड निर्माण कार्य की लागत 10 लाख रूपए, महालक्ष्मी वार्ड में टीन शेड निर्माण कार्य की लागत 10 लाख रूपए, गांधीनगर में रामदेव मन्दिर के पास टीन शेड निर्माण की लागत 10 लाख रूपए, दीनदयाल पुरम में नाग बाबा मन्दिर के पास टीन शेड निर्माण की लागत 10 लाख रूपए है।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Kunwar Vijay Shah 
Dharmendra Singh Lodhi mla 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
#khandwa

मंत्री डॉ. विजय शाह व प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ , 8.43 करोड़ रूपए के कुल 11 कार्य हुए शुरू --- प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह एवं प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की उपस्थिति में नगर निगम खण्डवा द्वारा आयोजित प्रकरण में मुख्यमंत्री शहरीय अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत 8.43 करोड़ रूपए के कुल 11 कार्यों का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खण्डवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में 8.43 करोड़ रूपए के जिन 11 कार्यों का शुभारम्भ किया गया, उनमें रामेश्वर वार्ड में प्राचीन कुण्ड रामेश्वर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 2.60 करोड़ रूपए है। इसी तरह संत रैदास वार्ड में मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 2.55 करोड़ रूपए है। दादाजी वार्ड में दादाजी मन्दिर एवं गणेश गौशाला चौराहा के सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 77 लाख रूपए है। गुरूनानक वार्ड में माखनलाल चतुर्वेदी पुराना बस स्टैण्ड के सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 51 लाख रूपए, भैरोतालाब वार्ड में पदमकुण्ड के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य की लागत 1.40 करोड़ रूपए, वार्ड नंबर 26 में सीसी रोड निर्माण कार्य की लागत 10 लाख रूपए, महालक्ष्मी वार्ड में टीन शेड निर्माण कार्य की लागत 10 लाख रूपए, गांधीनगर में रामदेव मन्दिर के पास टीन शेड निर्माण की लागत 10 लाख रूपए, दीनदयाल पुरम में नाग बाबा मन्दिर के पास टीन शेड निर्माण की लागत 10 लाख रूपए है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Kunwar Vijay Shah Dharmendra Singh Lodhi mla Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को मूंदी में आयोजित कार्यक्रम में 37.50 करोड़ रुपए लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय मूंदी के नवनिर्मित भवन एवं 80 लाख रुपए लागत से बने जनपद पंचायत पुनासा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। 

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Dharmendra Singh Lodhi mla 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
#khandwa

प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को मूंदी में आयोजित कार्यक्रम में 37.50 करोड़ रुपए लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय मूंदी के नवनिर्मित भवन एवं 80 लाख रुपए लागत से बने जनपद पंचायत पुनासा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Dharmendra Singh Lodhi mla Jansampark Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026