
नया भोजपुर में समाजसेवी मोनू सिंह ने किया JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा व उमेश कुशवाहा का स्वागत, डुमराँव विधायक राहुल सिंह को दी सफल आयोजन की बधाई
बक्सर । फरक्का जल संधि के पुनर्विचार और बिहार के हितों को लेकर बक्सर से शुरू हुए जदयू के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में एनएच-922 पर नया भोजपुर सब्जी मंडी के समीप सामाजिक कार्यकर्ता मोनू सिंह के नेतृत्व में दर्जनों समाजसेवियों और किसानों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत के दौरान मोनू सिंह और उनके साथ मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
सामाजिक कार्यकर्ता मोनू सिंह ने बक्सर में आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की सफलता पर डुमरांव विधायक राहुल सिंह को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद विधायक राहुल सिंह ने इस बड़े आयोजन को सफल बनाकर जिले में अपनी संगठनात्मक और सियासी ताकत का परिचय दिया है।
मोनू सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के पीछे विधायक राहुल सिंह की सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि बक्सर से शुरू हुआ ‘नीतीश संवाद’ अभियान बिहार के हितों, गंगा में गाद की समस्या, बाढ़, सिंचाई और किसानों से जुड़े सवालों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर बक्सर में आयोजित बड़े कार्यक्रम की सफलता जिले के लिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
स्वागत समारोह में सोनू गुप्ता, विष्णु दुबे, विनोद कुमार यादव, संजीव कुमार, कृष्णा, छोटू कुमार गुप्ता, मिंटू मियां, सागर कुमार, एमडी नेहाल, खुपती कुमार यादव, रवि कुमार यादव, एमडी मोहम्मद, एमडी मनसफ, शैलेश कुमार, आकाश कुमार, विकास दुबे, मंजीत कुमार राजपूत और गोलू कुमार सहित दर्जनों समाजसेवी, किसान एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Buxar, Buxar | Sep 7, 2026