
#मध्यप्रदेश की राजधानी #भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 11 अगस्त 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। #कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, भोपाल जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 11 अगस्त को छुट्टी रहेगी। इसमें #MPBSE, #CBSE, #ICSE समेत अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं। लगातार बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया गया है।
हालांकि, शिक्षकों और विद्यालयीन कर्मचारियों की छुट्टी नहीं रहेगी। आदेश के मुताबिक सभी शिक्षक एवं कर्मचारी अपने निर्धारित विद्यालयीन समय में स्कूल में उपस्थित रहेंगे। संबंधित विद्यालयों में शिक्षक-कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन कर उसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। यानी भोपाल में 11 अगस्त को बच्चों की पढ़ाई पर ब्रेक रहेगा, लेकिन स्कूलों में शिक्षक-कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। आदेश 10 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
#breakingnewswala #MPNews #NewsUpdate #BNWTV