
उत्तराखंड केलाखेड़ा ग्राम बाजावाला पुलिस मे तैनात जगजीत सिंह पुत्र श्री गुरदीप सिंह
भीमताल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
खबर जनपद उधम सिंह नगर
केलाखेड़ा। थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बाजावाला निवासी पुलिस विभाग में तैनात जवान जगजीत सिंह पुत्र श्री गुरदीप सिंह का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह वर्तमान में पुलिस विभाग में कार्यरत थे और उनकी ड्यूटी भीमताल क्षेत्र में लगी हुई थी। इसी दौरान हुए एक सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उपचार के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी और उनका निधन हो गया।
जगजीत सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्राम बाजावाला में शोक का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की