बस्तर दशहरा के शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, पेश की सेवा जोहार की मिसाल
बस्तर दशहरा के विशालकाय रथ को आकार देने वाले पारंपरिक बढ़ई कारीगरों के सम्मान में जगदलपुर के गंगानगर वार्ड की सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती मनकुंवर सोनी ने अपने परिवार के साथ अनूठी पहल की।
सिरहासार भवन में आयोजित सेवा जोहार कार्यक्रम के तहत उन्होंने कारीगरों को अपने हाथों से भोजन परोसा और सम्मानस्वरूप कंबल भेंट किए।
श्रीमती सोनी की यह पहल उन हुनरमंद हाथों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जो अपनी मेहनत और परंपरागत कौशल से बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखते हैं।
जो हाथ बस्तर की पहचान गढ़ते हैं, उनका सम्मान ही सच्ची सेवा है।
#BastarDussehra #सेवा_जोहार