युवा संवाद का आयोजन 3 नवम्बर को
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'मेरा युवा भारत कार्यक्रम 3 नवंबर को सुबह 11 बजे से पॉलिटेक्निक कॉलेज में युवा संवाद का आयोजन करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा नागरिकों और जन प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाकर लोकतांत्रिक जागरूकता को बढ़ावा देना, सूचित भागीदारी को प्रोत्साहित करना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को उजागर करना है।
उल्लेाखनीय है कि 5 नवंबर तक विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों में आयोजित हो रही राष्ट्रव्यापी विकसित भारत युवा संवाद पहल के अंतर्गत, उमरिया में आयोजित कार्यक्रम में युवा नागरिक और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व सार्थक चर्चा के लिए एक साथ आएंगे। कार्यक्रम में बांधवगढ़ के विधायक श्री शिवनारायण सिंह और युवा आइकन हिमांशु तिवारी उपस्थित रहेंगे।