🔸सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी ने सिविल अस्पताल माधवनगर का किया औचक निरीक्षण*
---
🔸मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश*
---
उज्जैन, 07 नवम्बर 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी ने शनिवार को सिविल अस्पताल माधवनगर, उज्जैन का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. रघुवंशी ने अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने तथा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी आवश्यक अभिलेखों एवं रिकॉर्ड को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ. रघुवंशी ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिविल अस्पताल माधवनगर के प्रभारी अधिकारी डॉ. अमित सोनी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सोमेश सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh CM&HO Office Ujjain Jansampark Madhya Pradesh CMHO Office Agar Malwa Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Collector Office Ujjain