आगरा के रामबाग चौराहे पर अवैध पार्किंग-पर्ची वसूली को लेकर आए दिन झगड़े, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का औचक निरीक्षण
आगरा। रामबाग और भगवान टॉकीज चौराहा जाम और अवैध वसूली का अड्डा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहाँ 50 मीटर के दायरे में अवैध ठेल-ढकेल, अवैध पार्किंग और पर्ची के नाम पर अवैध वसूली को लेकर आए दिन विवाद-मारपीट होती रहती है, जिनके वीडियो समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।
इसी को लेकर यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को दोनों चौराहों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर खड़े 5 अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाया, अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान कराए और साफ चेतावनी दी कि चौराहे पर अब अवैध पार्किंग और वसूली बर्दाश्त नहीं होगी।
#AgraPolice #Rambagh #RambaghChauraha #BhagwanTalkies #AvadhParchi #AvadhParking #Atikraman #AgraTraffic #ViralVideoAgra #DDMNews
@AgraPolice @Uppolice