
#सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग पर डीएम का एक्शन, अधिकारियों को लगी क्लास
#रैंकिंग सुधारो या जवाब दो, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
#बलिया।
#जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की। जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में जनवरी से अब तक के चार माह की रैंकिंग की समीक्षा की गई, जिसमें कई विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त योजना, ग्राम्य विकास, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जननी सुरक्षा योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण अभियान तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की रैंकिंग ‘सी’ श्रेणी में पाई गई। वहीं कृषि विभाग के प्रीमियम आईडी, पंचायती राज विभाग और नई सड़कों के निर्माण कार्य की रैंकिंग ‘बी’ श्रेणी में दर्ज की गई।
#जिलाधिकारी ने कहा कि कई महत्वपूर्ण योजनाओं की रैंकिंग अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंची है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं और आगामी समीक्षा तक अपनी रैंकिंग को ‘ए’ श्रेणी में पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करें। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।
#dmballia