
दाऊदसर सोलर प्लांट से केबल चोरी का खुलासा, जामसर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा,थानाधिकारी रवि कुमार मीणा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक विधि से संघर्षरत किशोर निरुद्ध
बीकानेर - जामसर थाना क्षेत्र के दाऊदसर स्थित अजूर सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी रविकुमार मीणा ने बताया की प्रकरण में कालू व साखीर निवासी दाऊदसर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत किशोर को भी निरुद्ध कर सम्प्रेषण गृह भेजा गया।
यह कार्रवाई जामसर थानाधिकारी रवि कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में हेडकोंस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल सुनील व हनुमानराम सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और चोरी के नेटवर्क तथा माल की बरामदगी को लेकर जांच जारी है।
पुलिस की कार्रवाई से साफ संदेश—ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अब त्वरित कार्रवाई
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जामसर पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। थानाधिकारी रवि कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने वारदात के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि चोरी की वारदातों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।