चंडीगढ़ में शिलाई के 23 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक की लहर
देशआदेश
शिलाई क्षेत्र के कुहुंट गांव निवासी 23 वर्षीय ऋतिक चौहान पुत्र चतर सिंह का चंडीगढ़ में निधन हो गया। ऋतिक चंडीगढ़ में होटल लाइन में कार्यरत था और वहीं किराये के कमरे में रहता था।
बताया जा रहा है कि ऋतिक को नशे की लत थी और वह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला। हालांकि उसकी मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चंडीगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही कुहुंट गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीणों में मातम का माहौल है। वहीं, गांव में 16 सितंबर को आयोजित होने वाला शांत महायज्ञ भी बुजुर्गों की सर्वसम्मति से स्थगित कर दिया गया है।