रसड़ा में साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को राहत, पुलिस ने वापस कराए एक लाख रुपये
बलिया: रसड़ा थाना क्षेत्र के नराछ निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव के खाते से साइबर ठगी के जरिए निकाले गए एक लाख रुपये रसड़ा पुलिस ने वापस करा दिए। 7 मार्च 2026 को उनके खाते से फर्जी तरीके से रकम ट्रांसफर कर ली गई थी।
शिकायत मिलते ही थाना रसड़ा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पूरे एक लाख रुपये आवेदक के खाते में वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस और रसड़ा पुलिस का आभार जताया।
#बलिया #रसड़ा #साइबरठगी #CyberCrime #BalliaPolice