
पचमा में सीसी रोड का हुआ लोकार्पण, हर गांव-टोले को सड़क से जोड़ने का #विधायक ने दोहराया संकल्प
#बलिया: #पूर्वांचल विकास निधि के तहत पचमा में नवनिर्मित सीसी #सड़क का विधायक हंसू राम ने शुक्रवार की शाम लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के जरिए विधानसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने का संकल्प दोहराया।
विधायक ने कहा कि शिक्षा, सड़क, प्रकाश और बिजली के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत वाली दर्जनों नई सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव और टोले को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में अरबाज खान ने विधायक के विकास कार्यों को गिनाते हुए क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना की। प्रधान शमशेर यादव समेत ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शास्त्री, मो. वसीम, मो. शम्सुजोहा खान, चंचल भाई, मुन्ना सिंह, राजू, देवेंद्र प्रताप, राजेश, राजिंदर राम, सुरेंद्र पाल, फतेह बहादुर सिंह, राकेश पांडेय, संतोष पांडेय, मनु चौहान, बड़े बाबू सिंह और मार्कण्डेय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।