अलीगढ़ AMU के दो होनहार छात्रों ने रचा इतिहास, ICMR-DHR की प्रतिष्ठित रिसर्च स्टूडेंटशिप में हुआ चयन,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज के दो छात्र ICMR-DHR शॉर्ट-टर्म स्टूडेंटशिप प्रोजेक्ट्स 2026 के लिए चयनित हुए हैं। JNMC की द्वितीय वर्ष MBBS छात्रा अरिफा काफिल को ब्रेस्ट कार्सिनोमा पर शोध के लिए चुना गया है। उनके प्रोजेक्ट के मेंटर प्रो. काफिल अख्तर हैं। वहीं डेंटल कॉलेज के द्वितीय वर्ष BDS छात्र मोहम्मद असद अब्दुल्ला का चयन ऑर्थोडॉन्टिक उपचार के बाद मैंडिबुलर थर्ड मोलर में बदलावों के अध्ययन के लिए हुआ है। उनके मेंटर प्रो. संध्या माहेश्वरी हैं।
#AMU #AligarhNews #ICMR #MedicalStudents #DentalStudents
Koil, Aligarh | Sep 11, 2026