
"घायल गौ माता को बचाने दौड़े युवा, सेवा के दौरान खुद घायल हुआ युवक"
#युवा_शक्ति की तत्परता से घायल गौ माता को मिला जीवनदान
#दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गाय का कराया उपचार, सेवा के दौरान युवक भी हुआ घायल
डिंडौरी में मानवता, संवेदनशीलता और गौ सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण डिंडौरी में देखने को मिला, जहां युवा शक्ति संगठन के युवाओं ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गौ माता को समय रहते उपचार उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाने का सराहनीय प्रयास किया। सेवा कार्य के दौरान एक युवा स्वयं घायल हो गया, लेकिन टीम ने अपने मिशन को बीच में नहीं छोड़ा।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम राय सिटी बायपास क्षेत्र में एक गाय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गाय के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी होने एवं टूटने की सूचना मिलते ही युवा शक्ति डिंडौरी के सदस्य तत्काल सक्रिय हो गए।
सूचना प्राप्त होने के कुछ ही मिनटों के भीतर युवा शक्ति के सदस्य रोहित कांसकार, सिद्धार्थ चौहान, हर्ष पांडे, शनि भैया, कान्हा शर्मा एवं पियूष परस्ते घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद के उपयंत्री अनिकेत को सूचना दी गई, जिनके सहयोग से पशु परिवहन वाहन मौके पर बुलाया गया।
घायल गौ माता को सुरक्षित वाहन में लोड कर पशु चिकित्सालय ले जाया जा रहा था, तभी वह अचानक बेकाबू हो गई और सेवा कार्य में जुटे रोहित कांसकार के सीने पर जोरदार लात लग गई। चोट लगने के बावजूद रोहित और उनके साथियों ने सेवा कार्य जारी रखा तथा गौ माता को सुरक्षित पशु चिकित्सालय पहुंचाया।
घटना की जानकारी तत्काल उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. एच.पी. शुक्ला को दी गई। उनके निर्देश पर पशु चिकित्सकों की टीम ने घायल गाय का उपचार प्रारंभ किया और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
युवा शक्ति संगठन के सदस्यों ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि मानवता और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। विपरीत परिस्थितियों और व्यक्तिगत चोट के बावजूद टीम का एकमात्र उद्देश्य घायल गौ माता को समय पर उपचार दिलाना था।
स्थानीय नागरिकों ने युवा शक्ति की इस त्वरित एवं समर्पित पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।
#GauSeva #YuvaShaktiDindori #HumanityFirst #DindoriNews #AnimalRescue #Gaumata #PositiveNews #YouthPower #SocialService #MadhyaPradesh #InspiringStory #AnimalCare #ViralNews #GoodNews #Dindori #SevaHiSankalp #Compassion #GroundReport #NationalNews #SaveAnimals