
डिंडौरी में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान का आगाज़, प्रभारी मंत्री ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ जागरूकता रथ रवाना, पहले ही दिन 25 स्थानों पर 3,570 नागरिकों और विद्यार्थियों को किया जागरूक डिंडौरी Halchal24news मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार डिंडौरी जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान का मंगलवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ,विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इसके बाद जिले में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, पुलिस बल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता रथ को प्रभारी मंत्री, सांसद एवं विधायकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के गांवों और नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा। जिला पुलिस के अनुसार अभियान के पहले दिन जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में 25 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 3,570 नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा धमेन्द्र सिंह, एसडीओपी सतीष द्विवेदी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें, ताकि डिंडौरी को स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त जिला बनाया जा सके। #HALCHAL24NEWS #Dindori #NasheSeDooriHaiZaroori #NashaMukti #DrugFreeIndia #DrugFreeDindori #MadhyaPradesh #PoliceDindori #JanJagrukta #YouthAwareness #BreakingNews #डिंडौरी #नशामुक्ति_अभियान #नशे_से_दूरी_है_जरूरी #मध्यप्रदेश #जागरूकता_रैली #युवा_शक्ति #स्वस्थ_समाज #PoliceNews
Dindori, Dindori | Jul 15, 2026

💧 सराहनीय और एक कड़वा सच: युवा शक्ति बनाम असामाजिक तत्व 👤 🙌 युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी, प्राचीन धरोहर को संवारा! आज गाँव फरेड़ के जागरूक और कर्मठ युवाओं ने मिलकर गाँव की ऐतिहासिक बावड़ी की साफ-सफाई की। इस श्रमदान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना और अपनी धरोहर को बचाना है। जब युवा अपनी प्राचीन विरासतों को सहेजने के लिए आगे आते हैं, तो समाज में एक सकारात्मक बदलाव दिखने लगता है। फरेड़ के इन युवाओं के जज्बे को पूरे गाँव का सलाम! 🫡❤️ 🚨 लेकिन... इसी बीच सामने आई एक शर्मनाक घटना! एक तरफ जहाँ युवा गाँव को संवारने में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्वों ने गाँव की आस्था पर चोट की है। कल रात बावड़ी परिसर में स्थित मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति की चांदी की आँखें चोरी हो गईं। यह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहाँ एक ओर गाँव की धरोहर को बचाने का प्रयास हो रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसी घटिया हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। 📢 गाँव वालों से अपील: • सतर्क रहें: अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें। • एकजुट हों: युवाओं की इस मेहनत को बेकार न जाने दें, मंदिर और बावड़ी की सुरक्षा के लिए हम सबको आगे आना होगा। • कार्रवाई: इस चोरी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि दोषियों को बख्शा न जाए। चलो मिलकर अपनी आस्था और धरोहर दोनों की रक्षा करें! 💪🙏 #CleanWater #YouthPower #VillageLife #WaterConservation #HimachalPradesh #Kangra #SocialService #CommunityFirst #Shramdaan #जल_ही_जीवन_है #युवा_शक्ति
Dera Gopipur, Kangra | Jun 27, 2026

#दशहरा_महोत्सव #प्रथम_भंडारा #गंगीरी #अलीगढ़ #दैनिक_भास्कर #दीपक_कुशवाहा #धार्मिक_आयोजन #प्रसाद_वितरण #सामाजिक_सौहार्द #भाईचारा #युवा_शक्ति #सेवा_भाव #श्रद्धालुओं_की_भीड़ #दशहरा_उत्सव #गंगीरी_समाचार #AligarhNews #DussehraMahotsav #Bhandara #BreakingNews #DeepakKushwaha
Atrauli, Aligarh | Jun 25, 2026

उत्तरकाशी के पुरोला स्थित वन्दे मातरम् ट्रेनिंग एंड एजुकेशन फाउंडेशन ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अग्निवीर भर्ती में फाउंडेशन में प्रशिक्षण ले रहे 42 युवाओं में से 38 युवाओं का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर गुंदियाट गांव स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित अग्निवीरों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त सैनिक लांसनायक राजेश सेमवाल की पहल से संचालित यह फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस सेवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। अब तक 2500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण मिल चुका है, जिनमें 200 से अधिक युवा देश सेवा के लिए चयनित हो चुके हैं। पुरोला से निकल रहे ये युवा साबित कर रहे हैं — पहाड़ के हौसले बुलंद हैं। 🇮🇳 #उत्तरकाशी #पुरोला #अग्निवीर #IndianArmy #UttarakhandNews #VandeMataramTrainingCenter #PahadKiKhabar #युवा_शक्ति ADGPI - Indian Army
Puraula, Uttarkashi | Jun 17, 2026

🏆 CATC-215 में खेल के साथ सपनों की भी उड़ान! प्रतिभागी कैडेटों ने बताया कि उनका लक्ष्य IPS, Defence Services और Indian Army में जाकर देश सेवा करना है। खेल मैदान में जोश, अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। #CATC215 #NCC #NCCCadets #26UPBattalion #IndianArmy #DefenceServices #IPSOfficer #YouthPower #FutureOfficers #NationFirst #LakhimpurKheri #KheriNews #SportsSpirit #NCCLife #CadetLife #भारत_के_भविष्य #देशसेवा #एनसीसी #युवा_शक्ति #लखीमपुरखीरी Part 7
Parliament Street, New Delhi | Jun 12, 2026