सिंगरौली: स्पेशल ब्रांच में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश गंगले (35) ने कार्यालय के कमरे में फांसी लगाकर आत्मह*त्या कर ली। वे मूल रूप से खरगोन जिले के रहने वाले थे और लंबे समय से गृह जिले या आसपास ट्रांसफर की मांग कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। इसमें राकेश ने ट्रांसफर के लिए अधिकारियों से कई बार अनुरोध करने और अपनी परेशानी नहीं सुने जाने का जिक्र किया है। सिंगरौली और खरगोन के बीच करीब 1 हजार किलोमीटर की दूरी के चलते परिवार से दूर रहने की परेशानी भी बताई गई है।
CSP ललित बैरागी के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सुसाइड नोट और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
#breakingnewswala #MPNews #BNWTV