पॉलीटेक्निक कॉलेज जावरा में प्रवेश का अंतिम अवसर
कॉलेज लेवल काउंसलिंग के माध्यम से 14 अगस्त तक होंगे प्रवेश, इच्छुक विद्यार्थी समय पर करें पंजीयन
प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, जावरा ने बताया कि कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ शाखाओं में प्रवेश हेतु सीटें रिक्त हैं। इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा में केवल ईडब्ल्यूएस वर्ग की 7-7 सीटें रिक्त हैं, जबकि कम्प्यूटर साइंस शाखा में लगभग 28 तथा सिविल इंजीनियरिंग शाखा में 40 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।
प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित है। अब सभी प्रवेश कॉलेज लेवल काउंसलिंग के माध्यम से किए जाएंगे। 10वीं उत्तीर्ण इच्छुक विद्यार्थी 13 अगस्त से 14 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे तक एमपी ऑनलाइन के काउंसलिंग पोर्टल https://dte.mponline.gov.in पर कॉलेज लेवल काउंसलिंग के लिए पंजीयन करा सकते हैं। इसके पश्चात विद्यार्थियों को दोपहर 1:00 बजे तक शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, जावरा में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
#JanSampark #ratlam