
पुगल पंचायत समिति से कांग्रेस से प्रधान पद के संभावित दावेदार मोहम्मद अली भाटी, ग्रामीण बोले- हम आपके साथ हैं
बीकानेर - (असगर अली ) आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर पुगल पंचायत समिति क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी से प्रधान पद के संभावित दावेदार के रूप में मोहम्मद अली भाटी का नाम चर्चा में है। क्षेत्र के ग्रामीणों के एक वर्ग ने भाटी के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि वे उनके साथ हैं।
मोहम्मद अली भाटी डंडी गांव के सरपंच होने के साथ सरपंच संगठन पुगल के अध्यक्ष भी हैं। वे लगातार ग्रामीणों के बीच रहकर आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। सरपंच के रूप में गांव में विभिन्न विकास कार्य करवाने और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र में उनकी पहचान एक जमीनी नेता के रूप में बनी है।
आगामी चुनावों को देखते हुए क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मोहम्मद अली भाटी से कहा कि वे पुगल पंचायत समिति में कांग्रेस से प्रधान पद के लिए मजबूत चेहरा हैं और वे उनके साथ हैं।
मोहम्मद अली भाटी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्यार और विश्वास हमेशा उनके साथ रहा है। उनका प्रयास रहता है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। यदि उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ उसका निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि वे राजनीति को सेवा की भावना से देखते हैं और हमेशा जनता के बीच रहकर लोगों के काम करवाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करते रहेंगे।