
#विभूतिपुर में मुर्गा व्यवसायी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने अभियुक्त को त्रिवेणीगंज से पकड़ा, जेल भेजा
#समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित मुर्गा व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी रामबाबू यादव को सहरसा जिले के त्रिवेणीगंज क्षेत्र से धर दबोचा है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सहरसा से गिरफ्तारी के बाद आरोपी रामबाबू यादव को समस्तीपुर लाया गया। यहाँ पुलिस अधिकारियों ने उससे घटना के संबंध में कड़ी पूछताछ की।पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
यह सनसनीखेज वारदात बीते 27 सितंबर की देर शाम को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टेकना चौक पर घटित हुई थी।यहाँ स्थित एक मुर्गा दुकान पर व्यवसायी की धारदार हथियार से बेरहमी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था और इलाके में सनसनी फैल गई थी।