
#NationalUnityDay पर महाविद्यालय जौरा में विविध कार्यक्रम आयोजित
#SardarVallabhbhaiPatel के योगदान को किया याद, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एच.एन. सिंह हाड़ा ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए श्भारत के राजनीतिक एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदानश् विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता एवं स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के भारतीय संघ में विलय कराने में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता और सरदार पटेल के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर आधारित व्याख्यान भी आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल का दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देश की एकता एवं अखंडता के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एच.एन. सिंह हाड़ा, डॉ. सी.पी. विमल, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. विनोद कुशवाह, प्रो. प्रफुल्ल चंद्र, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. अंकिता मिश्रा, पुस्तकालयाध्यक्ष कु. संध्या टैगोर, डॉ. नीलम राजपूत, श्री राजकुमार, श्री हेमंत पाराशर, श्री प्रशांत शर्मा, श्री मुलायम सिंह, श्री आशुतोष जैन, श्री विनोद दौनेरिया एवं श्री राजेंद्र प्रजापति सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. यदुनंदन प्रसाद उपाध्याय ने किया। अंत में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संरक्षक डॉ. सुधीर कुमार पाठक ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान के स्मरण के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने की दिशा में प्रेरणादायी रहा।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh