लखीमपुर-खीरी। लंबित वेतन, एरियर, पीबीआई, टीए सहित अन्य भुगतान एवं आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने CMO कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों CHO मौजूद रहे और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सोहन सिंह, महिला जिला अध्यक्ष अनुपम राजवंशी, प्रदेश प्रवक्ता रामेन्द्र यादव समेत अरविंद पटेल, साक्ष्य अवस्थी, अरुण सिंह और विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद।
#PoliceUpdate #LakhimpurKheri #BREAKING #UpdateNews #BreakingNews #Kheri #highlights