*उरई जेल में सुविधाओं के नाम पर उगाही का आरोप, न देने पर उत्पीड़न का दावा*
*उरई (जालौन)।* जिला कारागार उरई एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जमानत पर रिहा हुए एक बंदी ने जेल के अंदर भ्रष्टाचार और वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। नाम न छापने की शर्त पर युवक ने दावा किया है कि जेल में दाखिले के साथ ही बंदियों से सुविधाओं के नाम पर अवैध वसूली की जाती है।
आरोप के मुताबिक, जेल में प्रवेश के साथ ही तथाकथित 'टिकट' और अन्य बुनियादी सहूलियतों के नाम पर 8 हजार रुपये तक की मांग की जाती है। आरोप है कि रकम न चुका पाने वाले बंदियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
सूत्रों का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में जेल के भीतर कार्यरत राइटर और कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत है। हालांकि यह भी सच है कि यह जिला कारागार पहले भी इस तरह के आरोपों को लेकर चर्चा में रहा है।
नए जेल अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद भी व्यवस्था में सुधार न होने की चर्चा जेल के बाहर आम है। बताया जा रहा है कि बंदियों के परिजन और कुछ जागरूक नागरिक इस मामले की शिकायत शासन के उच्चाधिकारियों से करने की तैयारी में हैं।
Jalaun, Jalaun | Oct 4, 2026