रेलवे की बड़ी लापरवाही?अंडरपास में रोज हादसे जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग, जिम्मेदार कौन?
अंडरपास में पानी, सड़क पर सरिया... हादसे का इंतजार? सबदाराफाटक अंडरपास: सुविधा नहीं, मुसीबत का दूसरा नाम,एक गलती और सीधा अस्पताल! अंडरपास का खौफनाक सच, मालदा रेल मंडल के अंतर्गत कल्याणचक–तालझारी के बीच बने इस अंडरपास में सड़क के बीचों-बीच करीब 3 से 4 मीटर लंबा सरिया निकल आया है, जो हर गुजरने वाले वाहन चालक को मौत का निमंत्रण देता नजर आ रहा है।