दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी नेताओं ने इसे जनता का जनादेश और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ फैसला बताया है। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य कमलेश्वर पटेल ने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि यदि आज पूरे देश में चुनाव हो जाएँ तो दतिया की तरह भाजपा का देशभर से सफाया हो जाएगा। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि यह परिणाम केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि जनता के बदलते राजनीतिक संदेश का संकेत है।
#DatiaByElection #Congress #KamleshwarPatel #MadhyaPradesh #Politics