गुरनावदा में पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प
------
#श्योपुर-/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अजलान सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत गुरनावदा में पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल, जंगल और जमीन के महत्व पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजा खान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री मोहनलाल जाटव, श्री विष्णु प्रजापति सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur