*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्रवाई*
*आई-20 कार से 43 किलो 280 ग्राम डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 20 जून 2026 । ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आई- 20 कार से 43 किलो 280 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन मे थानाधिकारी विनोद मेनारिया मय जाप्ता द्वारा सोड़ावास-आवरी माता मार्ग पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान झाड़ोली की तरफ से आने वाले कच्चे रास्ते से एक डार्क ब्लू कलर की आई-20 कार आती हुुई नजर आई जिसको बावर्�