Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक ने शासकीय मा.वि. महावीरगंज एवं शासकीय मा.वि. सुभाष नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता पाई जाने पर 07 लोगों को दिया नोटिस कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में आज डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री महेन्द्र सिंह सौजन्या, श्री पी.एस. तोमर, बी.आर.सी.सी भिण्ड एवं श्री रन्धौर सिंह यादव, ए.पी.सी. (ई.एण्ड.आर.) द्वारा कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र भिण्ड, अन्तर्गत शासकीय मा.वि. महावीरगंज एवं शासकीय मा.वि. सुभाष नगर भिण्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान शासकीय मा.वि. महावीरगंज में छात्र उपस्थिति संख्या न्यून पाई गई, शिक्षकों के द्वारा उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रयास नहीं किया गया है, पालकों से सम्पर्क भी नहीं किया गया न ही पालक सम्पर्क पंजी का संधारण किया गया। इसके अतिरिक्त शाला की समय सारणी, शाला प्रबंधन समिति की बैठक एवं परिसर में उपलब्ध भवन शौचालय की मरम्मत एवं रखरखाव नहीं किया जाना पाया गया साथ ही अपार आईडी का निर्माण शत् प्रतिशत पूर्ण होना नहीं पाया गया। उक्त स्थिति को देखते हुये श्री सुनीता शर्मा प्रधानाध्यापक, श्री मदनमोहन मिश्रा मा.शि., राजीव सिंह तोमर मा.शि. श्री मनीष कुमार जोशी मा.शि. को उनके द्वारा की जा रही अनुशासनहीनता, पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के चलते कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। इसी क्रम शासकीय माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर भिण्ड में छात्र उपस्थिति संख्या न्यून पाई गई, शिक्षकों के द्वारा उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रयास नहीं किया गया। पालकों से सम्पर्क भी नहीं किया गया न ही पालक सम्पर्क पंजी का संधारण किया गया। इसके अतिरिक्त शाला की समय सारणी, शाला प्रबंधन समिति की बैठक एवं परिसर में उपलब्ध भवन शौचालय की मरम्मत एवं रखरखाव नहीं किया जाना पाया गया साथ ही अपार आईडी का निर्माण शत् प्रतिशत पूर्ण होना नहीं पाया गया एवं एफ.एल.एन योजना का क्रियान्वयन नहीं किया जाना पाया गया। अपने कार्य के प्रति विपरीत स्थिति को देखकर श्री महावीर प्रसाद सोनी प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमती सीमा जाटव, श्री नीलम मिश्रा प्रा.शि. को उक्त कार्य की अनुशासनहीनता पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के चलते कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। जारी कारण बताओ सूचना पत्र में अपना स्पष्टीकरण समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने हेतु निर्देशित किया गया है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने अथवा संतोष जनक न होने की स्थिति में सम्बंधितों के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी। शालाओं में संचालित की जारी गतिविधियों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार का कार्य के प्रति उदासीनता, अनुशासनहीनता, लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department of School Education, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

MORE NEWS

गोरमी नगर में समर मेले का प्रारंभ...

गोरमी नगर में समर मेले का प्रारंभ...

Bhind Nagar, Bhind | Jun 24, 2026

*ग्राम जमुहा में शासकीय रास्ते से हटाया गया वर्षों पुराना अतिक्रमण*
 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
 *धार्मिक स्थल पर जाने वाला रास्ता लगभग पिछले 20 वर्षों से था कब्जे में* 
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..ग्राम जमुहा में शासकीय रास्ते का विवाद पिछले लगभग 20 वर्षों से था यह शासकीय रास्ता लगभग 200 मीटर लंबा एवं 66 फीट चौड़ा था जिस पर ग्राम के ही ग्रामीणों संतोष कुमार पुत्र कृपाराम झुंण्डी लाल पुत्र बैजनाथ, रामकुमार पुत्र कृपाराम ,अरविंद कुमार पुत्र कृपाराम के द्वारा रास्ते को नष्ट करके खेती की जा रही थी मामला जब SDM लहार संज्ञान में आया तब अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय सिंह यादव के द्वारा चार पटवारीयों का दल बनाकर विवादित भूमि सर्वे नंबर 1057 के विधिवत सीमांकन के आदेश दिए गए गए जिसके क्रम में तहसीलदार दीपक शुक्ला के निर्देशन में राजस्व दल के द्वारा ग्राम जमुहा पहुंचकर भूमि का सीमांकन किया गया

 *राजस्व दल एवं पुलिस बल की उपस्थिति में शासकीय रोड का कार्य प्रारंभ करवाया गया* 

 सीमांकन पश्चात सर्वे क्रमांक 1057 पर मंगलवार को एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस बल ने  मौके पर पहुंचकर शासकीय मुरम रोड का निर्माण प्रारंभ करवाया.. अतिक्रमण हटाने के बाद एवं सड़क निर्माण के पश्चात ग्रामीण मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए अब निर्वाध रूप से पहुंच सकेंगे..  मौके पर इस कार्रवाई के दौरान राजस्व मौजा पटवारी रविंद्र सिंह कुशवाहा एवं पटवारी योगेंद्र अनिल एवं पुलिस बल उपस्थित रहा ..

*ग्राम जमुहा में शासकीय रास्ते से हटाया गया वर्षों पुराना अतिक्रमण* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *धार्मिक स्थल पर जाने वाला रास्ता लगभग पिछले 20 वर्षों से था कब्जे में* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार..ग्राम जमुहा में शासकीय रास्ते का विवाद पिछले लगभग 20 वर्षों से था यह शासकीय रास्ता लगभग 200 मीटर लंबा एवं 66 फीट चौड़ा था जिस पर ग्राम के ही ग्रामीणों संतोष कुमार पुत्र कृपाराम झुंण्डी लाल पुत्र बैजनाथ, रामकुमार पुत्र कृपाराम ,अरविंद कुमार पुत्र कृपाराम के द्वारा रास्ते को नष्ट करके खेती की जा रही थी मामला जब SDM लहार संज्ञान में आया तब अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय सिंह यादव के द्वारा चार पटवारीयों का दल बनाकर विवादित भूमि सर्वे नंबर 1057 के विधिवत सीमांकन के आदेश दिए गए गए जिसके क्रम में तहसीलदार दीपक शुक्ला के निर्देशन में राजस्व दल के द्वारा ग्राम जमुहा पहुंचकर भूमि का सीमांकन किया गया *राजस्व दल एवं पुलिस बल की उपस्थिति में शासकीय रोड का कार्य प्रारंभ करवाया गया* सीमांकन पश्चात सर्वे क्रमांक 1057 पर मंगलवार को एसडीएम के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शासकीय मुरम रोड का निर्माण प्रारंभ करवाया.. अतिक्रमण हटाने के बाद एवं सड़क निर्माण के पश्चात ग्रामीण मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए अब निर्वाध रूप से पहुंच सकेंगे.. मौके पर इस कार्रवाई के दौरान राजस्व मौजा पटवारी रविंद्र सिंह कुशवाहा एवं पटवारी योगेंद्र अनिल एवं पुलिस बल उपस्थित रहा ..

Bhind Nagar, Bhind | Jun 23, 2026

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी तीन वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक मैपिंग एवं सर्वेक्षण किया गया है। 100 प्रतिशत छात्र नामांकन की स्थिति में प्रदेश में विद्यालयों की आवश्यकता का आकलन करने के बाद 315 विद्यालयों को हाई स्कूल में उन्नत करने तथा 214 नए हायर सेकेंडरी विद्यालय उन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य पर ₹635 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी और आगामी तीन वर्षों में इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।
 
- *श्री चैतन्य काश्यप, कैबिनेट मंत्री*

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी तीन वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक मैपिंग एवं सर्वेक्षण किया गया है। 100 प्रतिशत छात्र नामांकन की स्थिति में प्रदेश में विद्यालयों की आवश्यकता का आकलन करने के बाद 315 विद्यालयों को हाई स्कूल में उन्नत करने तथा 214 नए हायर सेकेंडरी विद्यालय उन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य पर ₹635 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी और आगामी तीन वर्षों में इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। - *श्री चैतन्य काश्यप, कैबिनेट मंत्री*

Bhind Nagar, Bhind | Jun 23, 2026