स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी तीन वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक मैपिंग एवं सर्वेक्षण किया गया है। 100 प्रतिशत छात्र नामांकन की स्थिति में प्रदेश में विद्यालयों की आवश्यकता का आकलन करने के बाद 315 विद्यालयों को हाई स्कूल में उन्नत करने तथा 214 नए हायर सेकेंडरी विद्यालय उन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य पर ₹635 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी और आगामी तीन वर्षों में इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।
- *श्री चैतन्य काश्यप, कैबिनेट मंत्री*