चमोली जिले के पीपलकोटी टनल हादसे में टिहरी के 31 वर्षीय प्रदीप पंवार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रदीप की शादी इसी साल 13 अप्रैल को हुई थी। कुछ महीने पहले ही मां का निधन हुआ था और अब बेटे की मौत की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया।
पीपलकोटी की निर्माणाधीन टीएचडीसी टनल में पानी और मलबे के तेज बहाव से हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। राहत-बचाव अभियान जारी है।
#chamoli #pipalkoti #Uttarakhand