उजियारपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! तीन दिनों तक जिंदगी से जूझने के बाद 50 वर्षीय जगन्नाथ राय की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर जाहिद गांव के पास 7 नवंबर की शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय जगन्नाथ राय की इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब 10 बजे मौत हो गई। बताया जाता है कि वे पैदल चौक जा रहे थे, तभी मुसरीघरारी की ओर से दलसिंहसराय जा रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में उनके ब्रेन, फेफड़े और कलेजे में गंभीर चोटें आई थीं। समस्तीपुर अस्पताल में तीन दिनों तक इलाज चलने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
देखिए पूरी खबर Stream Bihar पर।
#Samastipur #Ujiarpur #SadakHadsa #RoadAccident #JagannathRai #BiharNews #SamastipurNews #UjiarpurNews #BreakingNews #AccidentNews #StreamBihar #समस्तीपुर #उजियारपुर #सड़क_हादसा #जगन्नाथ_राय