
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 05 मिनट में।
फिरोजाबाद निवासी 25 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 24.06.2026 को प्रातः 07:45 बजे यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @firozabadpolice को सूचित किया।
सूचना प्राप्त होने के मात्र 05 मिनट के भीतर थाना उत्तर पुलिस की टीम युवती के घर पहुंची। परिजनों को पोस्ट की जानकारी देते हुए जब पुलिसकर्मी युवती के पास पहुंचे, तो पाया कि उसने छत के पंखे से कपड़ा बांधकर उसका फंदा अपने गले में डाल लिया था तथा उसे कसने का प्रयास कर रही थी। कपड़ा मोटा होने के कारण फंदा पूरी तरह कस नहीं पाया था। पुलिस टीम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए युवती के गले से फंदा हटाया तथा आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान कर उसकी जान बचाई।
युवती की स्थिति सामान्य होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी काउन्सलिंग की गयी तो ज्ञात हुआ कि युवती की आर्थिक दशा सही न होने के कारण वह मानसिक रूप से अत्यंत व्यथित एवं अवसादग्रस्त थी। साथ ही उसके द्वारा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया गया।
यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के तहत दिनांक 01.01.2023 से 15.06.2026 तक कुल 3163 लोगों के जीवन की रक्षा की जा चुकी है।
#EveryLifeMatters
#DigitalSentinels
#UPPCares