
स्वर्ण पदक जीतकर ऊना के आकाश भारद्वाज ने बढ़ाया प्रदेश का मान
ऊना। जिला ऊना की ग्राम पंचायत तयूड़ी के युवा आकाश भारद्वाज ने राजस्थान में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में एल.एल.एम. (क्रिमिनोलॉजी) में स्वर्ण पदक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक एवं मेरिट प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
जयपुर में आयोजित समारोह में राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरीभाऊ बागडे ने आकाश भारद्वाज को स्वर्ण पदक प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आकाश भारद्वाज ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता शाम दुलारी तथा परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार से मिले मार्गदर्शन और प्रेरणा के कारण ही वह यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में न्यायिक सेवाओं में योगदान देकर समाज की सेवा करना है। Ajay Himachal News #highlightseveryonefollowers #HimachalNews #ChambaNews #highlight #CMOHimachal #highlights #chamba
Chamba, Chamba | Jun 18, 2026