Public App Logo
#गुना - सघन जागरूकता अभियान का जिला चिकित्सालय से शुभारंभ मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, भोपाल के निर्देशानुसार 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ आज जिला चिकित्सालय गुना से किया गया। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सीएमएचओ द्वारा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली मुख्य बाजार से होते हुए जिला चिकित्सालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में ओमकार कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं, पैरामेडिकल विद्यार्थियों तथा टीआई स्टाफ ने सहभागिता कर एचआईवी/एड्स से बचाव, जागरूकता एवं सुरक्षित व्यवहार का संदेश दिया। कार्यक्रम में विपिन सक्सेना, सचिंद्र भार्गव, लाल सिंह धाकड़, पल्लवी सोनी, नवदीप कौर, सीमा खान, नंदिनी, अर्जुन साहू, चांदनी भारती, गोलू चंदेल, धर्मेंद्र शर्मा, विशाल सोनी, संगीता कौर, पार्वती कुशवाह, लीला भिलाला सहित टीआई स्टाफ उपस्थित रहा। #Guna CM Madhya Pradesh - Guna News