
🎓 विद्यार्थियों की समस्याओं का होगा समाधान, शिक्षा की राह बनेगी आसान!
📢 25 नवंबर को वैशाली जिले में आयोजित होगा ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’।
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में मिशन-03 के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के उद्देश्य से विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
📍 कहां आयोजित होंगे शिविर?
जिले के सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों, अभियंत्रण एवं चिकित्सा महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक, ITI, नर्सिंग संस्थानों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों तथा विभिन्न कल्याण विभागों के छात्रावासों में।
इस आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
📅 दिनांक: 25 नवंबर 2026 (बुधवार)
🌟 जिला प्रशासन, वैशाली का संकल्प है कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी शैक्षणिक समस्याओं के समाधान हेतु उचित सहयोग एवं मार्गदर्शन मिले।
विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान, बेहतर शिक्षा की ओर एक सार्थक पहल!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
#samratchoudhary #CMSamrat
#विद्यार्थी_सहयोग_शिविर #शिक्षा_सशक्तिकरण #मिशन03 #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #जिला_प्रशासन_वैशाली
Vaishali, Bihar | Nov 24, 2026