
तालाब में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप! आखिर आमिर की मौत हादसा या हत्या? पिता ने जताई हत्या की आशंका
हमीरपुर (मौदहा)। कस्बे के इलाही तालाब में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नरहिया पुरवा निवासी 25 वर्षीय आमिर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
परिजनों के मुताबिक, आमिर प्राइवेट वाहन चालक था। वह 2 नवंबर की शाम खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने इलाही तालाब में आमिर का शव पड़े होने की सूचना दी। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मृतक के पिता बदरुद्दीन ने आशंका जताई है कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर शव तालाब में फेंका है।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
❓ आखिर आमिर की मौत कैसे हुई? क्या यह हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश? फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।
🙏 दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि।
👍 खबर को लाइक करें।
💬 आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
🔄 खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
❤️ हमीरपुर की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पेज को फॉलो करें।
#HamirpurNews #Maudaha #BreakingNews #UPNews #Hamirpur #CrimeNews #LocalNews #तालाब_में_मिला_शव #मौदहा #हमीरपुर_समाचार #उत्तरप्रदेश_न्यूज
Rath, Hamirpur | Nov 12, 2026