धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
ठगी की घटना कारित करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों को @bastipolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ठगी से सम्बन्धित ₹03 लाख/- नकद एवं 03.092 कि0ग्रा0 वजन का नकली सोना बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण अपने साथ नकली सोना एवं चांदी के आभूषण रखते थे तथा विश्वास दिलाने के लिए कुछ असली आभूषण भी साथ रखते थे। असली आभूषण दिखाकर लोगों का भरोसा जीतते थे और बाद में उन्हें सस्ते दाम का लालच देकर नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करते थे। संदेह से बचने के लिए गिरोह में महिलाओं को भी शामिल रखा जाता था, जो ग्राहकों का विश्वास प्राप्त करने तथा नकली आभूषणों की बिक्री में सहयोग करती थीं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP