बाबा बैद्यनाथ मन्दिर मे लगा बड़ी LED हुई खराब, शिवलिंग का Live दर्शन हुआ बंद।
देवघर :–द्वादश ज्योर्तिलिंग बाबा बैद्यनाथ के प्रातः पूजा व श्रृंगार पूजा दर्शन के लिए मन्दिर प्रशासन द्वारा एक बड़ी LED screen लगाई गई है। मन्दिर प्रशासन ने यह एलईडी इस सोच के साथ लगाई थी की वैसे श्रधालु अत्यधिक भीड़ की वजह से गर्भ गृह नही प्रवेश कर पाते थे वो इसी एलईडी स्क्रीन के जरिये बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर लेते थे।साथ ही संध्या मे बाबा बैद्यनाथ का शृंगार दर्शन भी इसी से हो जाता था।सावन माह मे इसका फायदा बाहरी अर्घा में जल अर्पित करने वाले श्र्धालुओ को ज्यादा मिलता था। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के साथ ही बाबा को जल भी चढ़ा लेते थे। फिलहाल तकनीकी खराबी की वजह से अभी मन्दिर से एलईडी हटा दिया गया है। शायद जल्द ही मन्दिर प्रशासन द्वारा नई एलईडी स्क्रीन लगाई जायेगी या पुराने एलईडी स्क्रीन को ठीक कर वापस लगाया जाएगा। #bababaidhnathmandir #deoghar #ledscreen #mandirprashasan #jaishiva