
जय बाबारी सेवा समिति और शनि मंदिर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
फलोदी। श्री गणेश उत्सव के साथ साथ राजस्थान के पोखरण के राजा बाबा रामदेव जी के गुजरात और राजस्थान से हजारों लाखों लोग पदयात्रा करके रामदेवरा बाबा रामदेव जी के दर्शन और अपनी श्रद्धा अनुसार अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए जाते हैं। इस अवसर पर बहुत सारे धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा पदयात्रियों के लिए विशेष सेवा कैम्प लगाए जाते हैं इस श्रखंला मे जय बाबारी सेवा समिति और श्रीशनि मंदिर धोबीघाट अहमदाबाद के सयुक्त उपक्रम मे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जो पिछले 11 वर्षों से विशाल भंडारे में प्रसादी के तौर पर ठंडा जल, रसना, ठंडी छास, फलाहार, चाय बिस्किट की सेवा करते हैं। जिसमे विशाल भंडारा आयोजन समिति के प्रमुख सेवादार रणजीत भार्गव, मनोज कुमार, करण गॉड पंजाब, प्रशांत जोशि मोगा, सेवा दार पर्वत सिह राजपूत, महेश, देवेन्द्र सिंह सुरेश कुमार, विनोद कुमार विकास, महिलाओं में ऋतिका सिंह राजपूत सहित अन्य महिलाओं ने फलोदी जिले के भाप गांव में हर वर्ष की तरह इस साल भंडारे की सेवा बाबा रामदेव के यात्रियों के लिए सेवा कैम्प लगाया है जिसका हजारों श्रद्धालुओं और पदयात्रियों ने लाभ लिया।