तेजा दशमी के पावन अवसर पर गंगरार में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के निशान (झंडी) का नगर भ्रमण, भक्तों और ग्रामवासियों ने लिया आशीर्वाद
गंगरार में आज परम आराध्य लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस ‘तेजा दशमी’ के पावन अवसर पर तेजाजी महाराज के निशान (झंडी) का भक्तों एवं ग्रामवासियों के साथ नगर भ्रमण कराया गया।
गौ-रक्षक, सत्यवादी और लोक आस्था के प्रतीक वीर तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस श्रद्धालुओं को सत्य, साहस, त्याग और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दौरान भक्तों में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
वीर तेजाजी महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे।
🚩 जय वीर तेजाजी महाराज!
#जय_वीर_तेजाजी #तेजादशमी #वीरतेजाजीमहाराज #गंगरार #चित्तौड़गढ़ लोकदेवता तेजाजी HelloChittorgarh