
श्रम विभाग से छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सहायता राशि भुगतान में बिचौलिया हावी
भाजपा नेत्री रानी बांदिया ने आंदोलन करने की दी चेतावनी
श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर परिवार के छात्र-छात्राओं को स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च व तकनीकी शिक्षा तक पचास हजार से दो लाख तक की राशि मिलती है। जिसके भुगतान में बिचौलिया हावी है। यह आरोप भाजपा नेत्री रानी बांदिया ने लगाया है। उन्होंने बताया कि पोड़ाहाट पंचायत के अलावा सोनुआ प्रखंड के अन्य पंचायतों के कई लोगों से उन्हें इस तरह की शिकायत मिल रही है। जिसको लेकर वह जल्द श्रम विभाग के पदाधिकारियों के अलावा उपायुक्त से मिल कर शिकायत करेंगे। उन्होंने इस तरह के मामलों में शामिल बिचौलियों के खिलाफ मोर्चा खोल कर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। उन्हेंने बताया कि क्षेत्र में कई बिचौलिया मामले में सक्रिय है। श्रम विभाग का पैसा तो डीबीटी के जरीए मजदूर के बच्चों को प्राप्त होता है। जिसकी जानकारी श्रम विभाग से बिचौलियों को पहले ही मिल जाती। बिचौलिया मजदूरों के घर पहुंच कर श्रम विभाग से मिलने वाली पैसे से करीब पचास प्रतिशत पैसा लुट लेते है। पैसे नहीं देने पर योजना का लाभ से वंचित कर देने की धमकी देते है। जिससे मजदूर मजबूरी में बिचौलियों की जाल में फंस जाते है। रानी बांदिया ने बताया कि इस मामले में श्रम विभाग के जिला कार्यलय के कुछ कर्मी भी शामिल है। जो इस अवैध उगाही में बिचौलियों की मदद करते है। जो आवेदन को विभाग से स्वीकृति दिलाने का काम करते है।