एसआईआर को लेकर शनिवार को लगभग 1 बजे मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुआ में भाजपा द्वारा विशेष कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट-2 को मतदाता सूची के सत्यापन के बारे में जानकारी दिया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबन गुप्ता और जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर रहकर काम करने का आह्वान किया। बताया गया कि वर्ष 2003 और 2026 के मतदाता सूची के आंकड़ों और बूथ मैपिंग का मिलान किस तरह किया जाना है। कार्यकर्ताओं को इसके तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, जिला कार्यालय मंत्री कृतिवास प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ गुप्ता (ननका गुप्ता), जिला महामंत्री तीर्थ जामुदा, जिला मीडिया प्रभारी केदारनाथ नायक, गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण बेहंदा, राजेश प्रधान, गणेश बंदिया, अर्जुन महापात्र, त्रिभुवन महतो, राय पूर्ति, अन्य भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।