अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा योग शिविर का आयोजन...
#छपरा | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल, 21 जून 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा के तत्वावधान में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय उच्च न्यायालय, पटना और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में यह कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है.
यह योग शिविर सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित होगा.
कार्यक्रम का स्थल व्यवहार न्यायालय परिसर, सारण, छपरा में स्थित टेन कोर्ट बिल्डिंग का निचला तल निर्धारित किया गया है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने इस संबंध में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से इसकी सूचना दिया है.
#chapra #CivilCourtChapra
Chapra, Saran | Jun 20, 2026