
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तानसेन क्रिकेट अकादमी में हुआ योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तानसेन क्रिकेट अकादमी में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। योग आचार्य प्रस्तावना गुप्ता ने अकादमी के खिलाड़ियों एवं बच्चों को विभिन्न योगासनों तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम का आयोजन तानसेन क्रिकेट अकादमी के क्रिकेट कोच लोकेश चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अकादमी के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक और बढ़-चढ़कर भाग लिया।
योग आचार्य प्रस्तावना गुप्ता ने बच्चों को योग का इतिहास, उसके विभिन्न प्रकार, संतुलित आहार, हठयोग तथा योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
योग सह-प्रशिक्षक विनोद सेन ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया, जिससे बच्चों को सही विधि से योग करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने योग के क्षेत्र में अपनी राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों एवं अनुभवों को भी बच्चों के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।
#gwalior
#YogDiwas
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh