अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव ने संस्थाओं का किया निरीक्षण
किसानों से की चर्चा : किसानों से समिति की सदस्यता लेने का किया आग्रह
अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव द्वारा ग्वालियर जिले की विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया गया और किसानों से चर्चा की गई। उन्होंने किसानों को संस्था में सदस्यता लेने हेतु प्रेरित किया।
अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री यादव ने ग्वालियर की पुरानी छावनी एवं तिघरा संस्था का निरीक्षण और किसानों से चर्चा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान भाईयों से आग्रह किया कि वे संस्था में सदस्यता अनिवार्यत: लें, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।
श्री यादव ने दोनों संस्थाओं में किसानों की समस्यायें भी सुनीं और बैंक से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh