पवित्रा द्वादशी पर श्रीनाथजी मंदिर में उमड़ा वैष्णवों का सैलाब, गुरु गादी पर धराए पवित्रा ।
पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली में मंगलवार को श्रावण शुक्ल द्वादशी के अवसर पर पवित्रा द्वादशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीजी को विशेष श्रृंगार धराया गया तथा वैष्णवों ने ठाकुरजी को पवित्रा धराने के बाद अपने ब्रह्म-सम्बन्ध देने वाले गुरु को भी पवित्रा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पुष्टिमार्ग की परंपरा के अनुसार श्रावण शुक्ल एकादशी की मध्यरात्रि में स्वयं ठाकुरजी ने प्रकट होकर श्री महाप्रभुजी को दैवी जीवों को ब्रह्म-सम्बन्ध देने की आज्ञा प्रदान की थी। इसके बाद श्रावण शुक्ल द्वादशी के दिन श्रीवल्लभाचार्यजी ने सर्वप्रथम वैष्णव दामोदरदास हरसानी को ब्रह्म-सम्बन्ध प्रदान किया। इसी परंपरा की स्मृति में पवित्रा द्वादशी का विशेष महत्व माना जाता है।
श्रीजी मंदिर सहित विभि�